शाहगंज कस्बे में गन्दगी देख भड़के एसडीएम तो चला सफाई का मुहिम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मे घोरावल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहगंज कस्बा मे गन्दगी देख उप जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए तत्काल सचिव और ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए सफाई का मुहिम चलवाया, जिस पर स्थानीय लोगो एसडीएम के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा किया। पहुंचे।

इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी घोरावल आशीष तिवारी ने बताया कि शाहगंज जो कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है। शाहगंज मे दुकानों के सामने एवं मुख्य सड़क के किनारे गंदगी होने के कारण क्षेत्रीय ग्राम प्रधान एवं संबंधित पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया कि साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। गंदगी की शिकायत दुकानदारो एवं जन सामान्य की ओर से आए दिन मिल रही थी।

कस्बे में गन्दगी की साफ सफाई नही होने की मिल रही शिकायत पर एडीओ पंचायत द्वारा एवं ग्राम प्रधान द्वारा स्वयं उपस्थित होकर कई सफाई कर्मियों को एक साथ लेकर साफ सफाई का कार्य कराया गया। इसके साथ ही सफाई के प्रति जनता एवं दुकानदारों को जागरुक भी किया गया और बताया गया कि उन्हें कूड़े को एक ही स्थान पर फेकना है और सफाई में सहयोग के लिए दुसरो को प्रेरित भी किया गया। इस दौरान मुख्य सड़क सहित अन्य स्थानों पर हो रहे जल जमाव के समाधान की भी मांग स्थानीय लोगो ने किया। जिस पर एसडीएम ने जल भराव को समाप्त करने के लिए मनरेगा के तहत कार्य करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?