बिहार चुनाव 2025 : बैकुण्ठ पुरी विधानसभा में भाजपा की जीत का परचम लहराएंगे : अजीत रावत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- अजित रावत सोनभद्र से अकेले ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताया है ।

सोनभद्र। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा ने एक बार फिर अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं रॉबर्ट्सगंज सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत को पार्टी ने गोपालगंज जिले की बैकुण्ठ पुरी विधानसभा का प्रवासी नियुक्त किया है।

अजीत रावत की इस नियुक्ति से सोनभद्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि जिस तरह रावत ने झारखंड और दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने का काम किया था, उसी ऊर्जा और रणनीति के साथ अब वे बिहार के बैकुण्ठ पुरी विधानसभा में भी पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे। अजित रावत सोनभद्र से अकेले ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताया है ।

अपने ऊपर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भरोसा करने पर खुशी जताते हुए अजीत रावत ने कहा, “पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ। मेरा लक्ष्य केवल जीत नहीं, बल्कि बैकुण्ठ पुरी की जनता के बीच भाजपा की नीति और नीयत को सही रूप में पहुँचाना है। हम घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में विकास और सुशासन का संदेश देंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि बैकुण्ठ पुरी विधानसभा में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।”

सोनभद्र से लेकर गोपालगंज तक रावत की सक्रियता और उनकी संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार बैकुण्ठ पुरी में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?