सन्दिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का पंखे के सहारे लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मायके पक्ष की तहरीर पर पति,सास, जेठ व जेठानी पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में बुद्धवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गयी,जिसका शव कमरे में पंखे के सहारे लटकता हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मायके पक्ष वालो की तहरीर के आधार पर ससुराल वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उजाला पत्नी श्यामबाबू 26 वर्ष  निवासी पेढ़ को बुधवार की सुबह घर के लोगों ने देखा  उजाला कमरे के अन्दर पंखे के सहारे मृत अवस्था मे पड़ी है जिससे घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। वही सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा, चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम  कार्यवाही में जुट गए है। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए।

इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्वजन से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मृतका मायके से अपने ससुराल आई थी और बुधवार की अल सुबह ही फांसी लगी स्थिति मे मृत पाई गई। मृतका का मायका ग्राम चरखी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर है जहाँ से लोग पेढ़ गांव पहुंचे। महिला की शादी जून 2020 में हुई थी। उसे चार वर्ष का बेटा है। मायके पक्ष द्वारा लगाये गये आरोप के अनुसार ससुराल पक्ष के लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मायके पक्ष से मिली तहरीर पर के आधार पर पति श्यामबाबू, सास सोन कुमारी, जेठ रणजीत सिंह तथा जेठानी मंजीरा के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?