अमित मिश्रा
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल के साथ मिले सांसद
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने बुद्धवार को पुलिस अधीक्षक मिलकर जनपद की कानून व्यवस्था और स्टेट हाइवे पर लगने वाले जाम की समस्या को लेकर चर्चा किया। इस दौरान सांसद ने बताया कि मंगलवार को रात्रि में छत्तीसगढ़ बॉर्डर स्थित अपने क्षेत्र के गांव से भ्रमण कर लौट रहा था तो देखा की स्टेट हाइवे 5A लोढी टोल प्लाजा पर लम्बा जाम लगा हुआ है। इस जाम में एंबुलेंस के साथ उनकी गाड़ी फंस गई। उनकी पहल करने पर जबकि इसकी शिकायत पूर्व में कई बार कर चुका हूं और दिशा की बैठक में भी निर्देश दे चुका हूं। इसके बावजूद भी कोई सुधार होता नजर आ रहा है।
स्टेट हाइवे पर स्थित टोल प्लाजा पर लग रहे जाम से स्पष्ट है कि जनपद में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है जिससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है ,यदि इस पर तत्काल कार्यवाही नहीं होती है तो हम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी और इसके बाद भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो हम सदन में भी इस मामले को उठाने का काम करेंगे ।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे, जिला पंचायत सदस्य सुनील गौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी व परमेश्वर यादव उपस्थित रहे ।







