वन विभाग ने गिट्टी लदी ट्रक पकड़ा, किया सीज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश )। रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धड़ल्ले से दौड़ रहे अवैध खनिज परिवहन करने वाले ट्रकों पर आखिरकार वन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।वन रेंज आफीस के सामने चेकिंग के दौरान गिट्टी से भरे एक ओवरलोड ट्रक को पकड़ लिया और सीज कर दिया।


रेंजर इमरान खान ने बताया कि पकड़े गए वाहन का नंबर JH 03 AT 1243 है। इस वाहन से संबंधित अभियुक्त गुलाम नवी अंसारी पुत्र मोहिमुद्दीन अंसारी, ग्राम व पोस्ट – टंडवा, थाना – रमना, जिला – गढ़वा (झारखंड) के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह ट्रक बिना परमिट और ओवरलोड गिट्टी की ढुलाई कर रहा था। इस पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 69 तथा वन उपज अभिवहन नियमावली 1978 की धारा 41/42 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


वही वन विभाग की यह कार्रवाई न केवल माफियाओं के हौसले पस्त करने वाली है बल्कि यह भी साबित करती है कि अगर सख्ती हो तो अवैध कारोबार पर रोक संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?