सोनभद्र नगर की रामलीला 21 सितम्बर से होगी शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

भरत मिलाप कार्यक्रम पुनः प्रारम्भ करने पर समिति में हुई चर्चा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका सोनभद्र नगर में स्थित रामलीला मैदान के सभागार में बुधवार की रात श्रीरामलीला समिति की बैठक हुई। बैठक का संचालन प्रमोद गुप्ता ने किया। इस दौरान 2024-25 का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया, जिसमें बांके बिहारी मंदिर की सेवा, पुजारी वेतन और वर्षभर के कार्यक्रमों का ब्यौरा शामिल था। उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने इसे सर्वसम्मति से मंजूर किया।


बैठक में आगामी 21 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीला की तैयारियों पर चर्चा हुई। विमल अग्रवाल ने समिति की सदस्य संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया, वहीं मुरारी गुप्ता ने खर्च बढ़ने के कारण आय बढ़ाने पर जोर दिया। कौशल शर्मा ने वर्षों से बंद पड़े भरत मिलाप को पुनः प्रारम्भ करने की बात कही। डॉ. धर्मवीर तिवारी ने सदस्यता शुल्क बढ़ाने और भरत मिलाप को पुनः शुरू करने पर सहमति जताई।


इस दौरान जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि यह परंपरा 123 वर्ष पुराना है और नगरवासियों के सहयोग से ही चलती आ रही है। खर्च बढ़ने के साथ ही मंचन को आधुनिक बनाने की आवश्यकता है। बैठक में साफ-सफाई, व्यवस्था और अन्य लीला मंचनों पर भी विचार हुआ। अंत में अध्यक्ष पवन जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस बैठक में राकेश गुप्ता, संगम गुप्ता, रविन्द्र केशरी, मनीष खंडेलवाल, सुशील पाठक, घनश्याम सिंघल, धर्मराज जैन, चंद्रभान अग्रवाल, प्रशांत जैन समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?