व्यापारियो की सभी समस्याओ का होगा निस्तारण: सोहनलाल श्रीमाली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिले स्तर पर व्यपारियो की जो भी समस्याएं निस्तारित नही हो पा रही है उन्हें सरकार के संज्ञान में लाकर शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। उक्त बाते पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने जनपद में व्यपारियो के साथ आयोजित एक बैठक के दौरान कहा।

संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद अंतर्गत जो नाली का निर्माण कराया गया है उसमें कई प्रकार की गंभीर अनियमितताएं और भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है। सड़क से ऊंची नाली होने के कारण नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जल भराव एवं गंदगी का साम्राज्य है जिनके घर नाली के नीचे हो गए हैं उनके घरों में पानी के निकास की समस्या बन गई है। इस उपरोक्त के संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर को भी अवगत कराया जा चुका है परंतु कोई कार्रवाई नही की गई। 

श्री शर्मा ने उपाध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि 4 मार्च 1989 को सोनभद्र नया जिला बना। 35 वर्षों के बाद भी एक प्राइवेट स्टैण्ड नहीं बनाया जा सका। प्रायः सड़क पर खड़ी करके प्राइवेट बसें सवारी बैठाते हैं जिससे आए दिन जाम का सामना करना पड़ता है। सबसे अहम बात यह है कि रोडवेज बस स्टैंड पर मिर्जापुर के लिए जो भी बसें संचालित होती है वह फ्लाईओवर के नीचे खड़ी रहती है और वहीं से सवारियां उतारी और बैठाई जाती हैं डिपो में बसे न जाने के कारण राहगीरों को आए दिन जाम की समस्या से उलझना पड़ता है।

इस बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मराज सिंह, राजू जायसवाल, दीप सिंह पटेल, नगर संयोजक अमित अग्रवाल व आईटी सेल प्रभारी सूर्या जायसवाल आदि  उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?