खोतोमहुआ लैम्पस पर ग्राम प्रधानप्रतिनिधि की मौजूदगी में खाद वितरण हुआ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । खाद वितरण की समस्या को लेकर भारी भीड़ के बावजूद ग्राम प्रधान पति की निगरानी में खाद वितरण शुरू हुआ।सुबह से सैकड़ों किसानों की भीड़ लगी रही।सुबह से भीड़ खाद के लिए बगैर भोजन के डटी रही।एक सप्ताह से खाद की किल्लत के कारण किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। किसान खाद के लिए हाथ में खतौनी और आधार कार्ड लेकर सुबह ही समितियों पर पहुंच जा रहे हैं लेकिन खाद नहीं मिल पा रहा है।खोतोमहुआ लैम्पस पर मंगलवार को भारी भीड़ थी नियंत्रण न होने की स्थिति में खोतोमहुआ ग्राम प्रधान पति ने ग्रामीणों को समझा कर वितरण शुरू कराया।चार दिनों से किसान लैम्पस से वापस जा रहे थे। मंगलवार को ग्रामीणों को खाद वितरण शुरू होने से किसान खुश रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?