हरितालिका तीज पर शिव-पार्वती की आराधना, सुहागिनों ने की लंबी आयु की कामना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। हरितालिका तीज के पावन अवसर पर मंगलवार को विंढमगंज क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु और वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि की कामना की।

सुबह से ही महिलाओं का उत्साह देखने लायक रहा। क्षेत्र के मंदिरों में भक्तिमय वातावरण छाया रहा। खासकर काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां सैकड़ों महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की।

पुजारी राजुरंजन तिवारी व हनुमान मंदिर के पुजारी आनंद दुबे ने तीज व्रत के महत्व को बताते हुए कहा कि यह व्रत पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए किया जाता है। महिलाएं निर्जला व्रत रखकर रात्रि भर शिव-पार्वती की आराधना करती हैं।

पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और धार्मिक माहौल का मनमोहक दृश्य देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजीं, हाथों में मेहंदी रचाए और मांग में सिंदूर सजाए, अपने सुहाग की रक्षा के लिए प्रार्थना करती नजर आईं।

इस अवसर पर मां काली दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता उर्फ बीए, सहायक पुजारी राजुरंजन तिवारी समेत समिति के पदाधिकारी व भक्त मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?