राजा अयोध्या के निधन पर सीएम सहित सपा सांसद ने व्यक्त किया शोक संवेदना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महेन्द्र कुमार

अयोध्या(उत्तर प्रदेश)। राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी व अयोध्या के  राजा के नाम से मशहूर 71 वर्षीय विमलेंद्र मोहन मिश्र ने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य वरिष्ठजनों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। राजा अयोध्या के निधन पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा वे केवल नाम के राजा नहीं थे वह दिल के भी राजा थे, उनके निधन से दिल दुखी है, ऊपर वाले से प्रार्थना है श्री प्रभु अपने चरणों में स्थान दें और परिवार वालों को दुख सहने की क्षमता।

वही बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए भगवान और अल्लाह से दुआ की अपने चरणों में जगह दें। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय , सपा के पूर्व राज्य मंत्री पवन पाण्डेय, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कमिश्नर आईजी, डीएम व एसएसपी ने भी श्रद्धांजलि दिया। राज सदन पहुंचे अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भी श्रद्धांजलि दिया।

बताते चले कि विमलेंद्र मोहन मिश्र काफी दिनों तक राजनीति से भी जुड़े रहे, बसपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा, राम मंदिर पर फैसला आने के बाद बिना ट्रस्ट के गठन के ही प्रधानमंत्री कार्यालय के आदेशानुसार तत्कालीन कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने विमलेंद्र मोहन मिश्र को रिसीवर बनाते हुए वरिष्ठ सदस्य के रूप में राम मंदिर का कार्यभार सौपा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?