चंदौली में 23 अगस्त को राजकीय आईटीआई कॉलेज रेवसा में लगेगा रोजगार मेला, नामी कंपनियां देंगी नौकरी के मौके

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली में युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। जिले के रेवसा स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज में 23 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सेवायोजन विभाग और राजकीय आईटीआई कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

इस रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, क्वेसकार्प इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गीगा कार्पसोल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एलआईसी समेत 15 नामी कंपनियां शामिल होंगी। इसके अलावा शिवशक्ति बायो फर्टिलाइजर, एडिको प्राइवेट लिमिटेड और विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां भी युवाओं को रोजगार का अवसर देंगी।

18 से 40 वर्ष तक के युवा कर सकेंगे आवेदन

मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योग्यता के तौर पर 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। वहीं आईटीआई, डिप्लोमा धारक और कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी भी इसमें शामिल हो सकेंगे।

जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार (इंटरव्यू) के समय उन्हें अपने मूल शैक्षिक अंकपत्र, प्रमाणपत्र, बायोडाटा और चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।

मौके पर मिलेगा ऑफर लेटर

मेले में कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का साक्षात्कार (इंटरव्यू) करेंगे। शैक्षिक योग्यता और कार्य क्षमता के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही आकर्षक पैकेज पर नौकरी का ऑफर लेटर प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?