अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के हो रहे विकास कार्यो की समीक्षा जिलाधिकारी ने नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाये और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी कृषक बन्धुओं के भुगतान में लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित बैंकर्स के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाय।
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
समीक्षा के दौरान एनआरएलएम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की, योजनाओं की प्रगति धीमी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने डीसी एनआरएलएम को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।
इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद में कराये जा रहे कार्यों एवं सड़कों की मरम्मत प्रगति की समीक्षा की, प्रगति संतोषजनक न पाये जाने पर अधिशासी अभियन्ता जल निगम को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।
इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जर्जर भवनों की चिन्हीकरण व आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों का सौन्दर्यीकरण नये विद्यालय भवन के निर्माण के प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा की, प्रगति धीमी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी में कृषक बन्धुओं को यूरिया, डीएपी खाद के वितरण के सम्बन्ध में एआर को-आपरेटिव व जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि खादों का वितरण नियमानुसार साधन सहकारी समिति के माध्यम से सुनिश्चित किया जाये। कृषक बन्धुओं को खाद से सम्बन्धित समस्या न होने पायें और जिन दुकानदारों द्वारा खादों की बिक्री में ओवर रेटिंग की जा रही है, उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही की जाये, इसमें किसी स्तर पर शिथिलता न बरती जायें।
इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत निर्धारित समय अवधि में की जाये और विद्युत की आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुसार की जायेें। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता का कार्य है, सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें, इसमें किसी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्याें के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करना सुनिश्चित किया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।







