अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में करमा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार निवासी 35 वर्षीय युवक का ट्रेन की चपेट में आने स मौत हो गयी। वही सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस व सिविल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजबली यादव पुत्र शिवप्रसाद यादव 35 वर्ष मंगलवार को डीलाही गाँव के पास शौच के लिए रेलवे लाइन के पास गए थे कि इसी बीच सोनभद्र की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। वही आस पास के लोग तत्काल घटना स्थल पर पहुँच गए और शव को देखते ही पहचान किया। घटना स्थल पर पहुंचे लोगो ने इसकी सूचना मृतक के पिता शिव प्रसाद यादव को फोन पर दिये। इस मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया , घर के सभी लोगों के साथ बाजार के लोग भी घटना स्थल पर पहुँच गए।
स्थानीय लोगों ने करमा पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुचे थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।







