नौगढ़-चकिया मार्ग पर छूट्टा पशुओं का आतंक, हर कदम पर दुर्घटना का खतरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र के चकिया–मधुपुर मार्ग पर छूट्टा पशुओं की भरमार यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। स्टेट हाइवे 97 की हालत यह है कि हर दिन बहुत से पशु सड़क पर बैठे मिल जाते हैं। अचानक सड़क पर दौड़ पड़ने वाले इन पशुओं के कारण वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का भय सताता रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नौगढ़ से राजदरी तक सफर करना अब मुश्किल भरा हो गया है। सड़क पर इधर-उधर घूमते या बैठे पशुओं के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और कई बार दुर्घटनाएं भी होते-होते टल चुकी हैं।

सरकार ने छूट्टा पशुओं को पकड़कर पशुशालाओं में भेजने का निर्देश जारी किया है। नौगढ़ में पशुशाला का निर्माण भी हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद पशुओं को वहां भेजने की प्रक्रिया सुस्त दिखाई देती है। परिणामस्वरूप सड़कों पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द छूट्टा पशुओं को सड़क से हटाकर पशुशालाओं में भेजा जाए, ताकि लोगों की आवाजाही सुरक्षित हो सके और दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

Leave a Comment

1443
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?