ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

श्री कृष्ण भारतीय सनातन संस्कृति के महानायक: बीके सुमन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सनातन संस्कृति के महानायक श्री कृष्ण का जीवन चरित्र संपूर्ण मानव समाज के लिए वर्तमान में समय अत्यंत प्रासंगिक है। जीवन में अंतर्विरोध, चेतना में अंतर्द्वंद और निर्णय लेने में अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न होने से ज़ब कर्तव्य पथ पर असहजता उत्पन्न होने लगे तो श्रीकृष्ण का गीता का उपदेश मन में चल रहे महाभारत में अर्जुन बनकर कर्तव्य पथ का विजेता बना देता है।

श्रीकृष्ण के जीवन में धर्म, नीति, अध्यात्म, भक्ति और कर्म का अद्भुत समन्वय है जो मनुष्य को संपूर्ण सोलह श्रेष्ठ मानवीय कलाओं के अवतार के रूप में सहज भाव से जीवन जीने की राह दिखाता है। श्री कृष्ण के समान कर्मयोगी बनकर जीवन पथ पर उठाया गया प्रत्येक कदम सफलता की गारंटी सुनिश्चित करता है। उक्त बातें श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के जीवन पर आध्यात्मिक प्रवचन करते हुए सेवाकेंद्र संचालिका बी•के• सुमन दीदी ने कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य जीवन विशेषकर युवावर्ग के जीवन में उथल -पुथल का जो दौर चल रहा है उस पर विजय प्राप्त करने के लिए श्री कृष्ण के जीवनमूल्य अत्यंत प्रासंगिक और अनुकरणीय हैं।


श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्थानीय सेवाकेंद्र पर आकर्षक झांकी सजायी गई थी जो हमें अपने जीवन के बाल्यकाल में झांककर प्रसन्नता और सहजता के साथ जीवन जीने का संदेश देती हैं। स्वागत नृत्य करती आर्ना नें प्रस्तुत किया। रिशू नें मनमोहक कालिया नाग नृत्य प्रस्तुत किया । बच्चों से सुदामा कृष्ण के जीवन चरित्र पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर मित्रता के बीच अमीरी -गरीबी की रेखा को मिटाने का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्न कुमारी सीता, ब्रह्म कुमारी सरोज, ब्रह्न कुमारी कविता, ब्रह्म कुमारी दीपशिखा,डॉ ब्रह्म कुमार हरीन्द्र, राजीव शुक्ला, अवधेशधर दुबे नें सक्रिय सहयोग दिया।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1570
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?