अमित मिश्रा
डॉक्टर एक पेशा नहीं, बल्कि इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा है:डॉ अनुपमा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पंचशील मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल छपका स्थित परिसर में डायरेक्टर पवित मौर्या ने अस्पताल के स्थापना दिवस पर चिकित्सको को अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ और केक काट कर धूमधाम से मनाया गया। वही मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए डॉ अनुपमा मौर्या ने बताया कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं बल्कि इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा है।
वही डॉ अनुपमा मौर्या ने बताया कि हर साल 15अगस्त को पंचशील अस्पताल का स्थापना दिवस मनाते हैं। इस दौरान डायरेक्टर पवित मोर्चा ने कहा कि इस अवसर पर चिकित्सको को सम्मानित किया जाता है। हॉस्पिटल्स और मेडिकल संस्थान कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जहां मरीज और संस्थाएं डॉक्टरों को धन्यवाद और सराहना देते हैं।
इस मौके पर डॉक्टर अंजनी कुमार सिंह, डॉ.सुशील कृष्णमूर्ति, डॉ.सौरभ सिंह, डॉ . अनिल जायसवाल, डॉ विवेक कुमार सिंह, डॉ, दीप नारायण आदि लोग मौजूद रहे।







