नौगढ़ में सांप के डसने से महिला की हालत बिगड़ी, पति की सूझबूझ से बची जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील के तेंदुआ गांव में गुरुवार को घास काट रही एक महिला को सांप ने डस लिया। महिला की हालत अचानक बिगड़ गई, लेकिन समय रहते उसके पति की समझदारी से उसकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, सुशीला देवी (35 वर्ष) रोज की तरह खेत में मवेशियों के लिए घास काट रही थीं, तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। जब देर तक वे घर नहीं लौटीं तो पति मुरारी यादव उन्हें खोजते हुए खेत पहुंचे और अचेत अवस्था में देखकर तुरंत 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस बुलवाई।

गांव के कुछ लोग ओझा-तंत्र में लग गए थे, लेकिन मुरारी ने किसी की न सुनते हुए पत्नी को सीधे नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉ. नागेंद्र पटेल ने सुशीला को तुरंत एंटी स्नेक वेनम की 4 डोज देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

डॉक्टरों का कहना है कि अगर कुछ और देर हो जाती, तो महिला की जान जा सकती थी। फिलहाल सुशीला देवी की हालत स्थिर है और जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मुरारी यादव की तत्परता की गांव में सराहना हो रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?