नवीन कुमार
कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निगाई में शुक्रवार की रात्रि में दरवाजे पर खड़ी दो ट्रैक्टरों की बैटरी चोरी हो गई वाहन स्वामी ने काफी खोजबीन करने के बाद चोरी की घटना की जानकारी कोन थाने पर शनिवार को सुबह दी है।
प्राप्त जानकारी निगाई निवासी ट्रैक्टर मालिक विनोद कुमार पुत्र सूर्यमन साह और अयोध्या प्रसाद पुत्र लोकनाथ यादव ने बताया कि हम लोगों के पास महिंद्रा और स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर है जो हमेशा ही दरवाजे पर खड़ा रहता है। शुक्रवार की रात्रि भी दरवाजे के सामने खड़े ट्रेक्टर से बैटरी चोरी हो गयी,इसकी जानकारी शनिवार की सुबह जब हमने देखा तो बैटरी बॉक्स का ताला तोड़कर दोनों ट्रैक्टरों की बैटरी गायब थी और बैटरी बॉक्स खुला हुआ था वही आस पास के लोगों से पूछताछ किया लेकिन किसी तरह की जानकारी नहीं मिली।







