विधायक डॉ. अनिल मौर्य ने अंत्येष्टि स्थल का किया शिलान्यास, भूमि पूजन व पौधारोपण भी सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । घोरावल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत ऊंचडीह में गुरुवार को एक अहम पहल करते हुए अंत्येष्टि स्थल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य उपस्थित रहे। उनके साथ सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। भूमि पूजन का आयोजन विधि-विधान के साथ ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

शासन की महत्त्वपूर्ण योजनाओं में शामिल इस अंत्येष्टि स्थल के निर्माण से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील प्रक्रिया के लिए सम्मानजनक और समुचित स्थान उपलब्ध होगा। भूमि पूजन के उपरांत क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ पौधारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत ऊंचडीह के निवासी एवं राष्ट्रपति तथा राज्यपाल द्वारा सम्मानित शिक्षक डॉ. ओमप्रकाश त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी लाल शुक्ला, सहायक विकास अधिकारी राधेश्याम यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उदय नाथ मौर्य, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर, सोनभद्र नगर मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, नगर महामंत्री अनुपम तिवारी, वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पांडे, इंजीनियर कंसल्टेंट प्रियंका पटेल, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश सिंह, पंचायत सहायक नीतू सिंह, रोजगार सेवक योगेश पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णावती देवी, रविकांत पांडे, निलेश पांडे सहित ग्राम पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस स्थल की साफ-सफाई और संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि यह स्थान सिर्फ एक निर्माण नहीं, बल्कि गांव की सामाजिक चेतना और सहृदयता का प्रतीक बन सके।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?