नौगढ़ के देवदत्तपुर गांव में खेत से घर लौट रही महिला को जहरीले सांप ने डसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील के देवदत्तपुर गांव में बुधवार दोपहर एक महिला को खेत से लौटते समय जहरीले सांप ने डस लिया। घटना में इसलावती (पत्नी रविंद्र) की हालत गंभीर हो गईं।

जानकारी के अनुसार इसलावती अपने पति के साथ खेत में रोपाई का काम कर रही थीं। दोपहर में खाना खाने के लिए घर लौटते समय खेत की मेड़ पर अचानक सांप ने उनके दाहिने पैर में काट लिया। सांप झाड़ियों में भाग गया, जबकि महिला मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं।

ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टर चंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाया। डॉक्टरों ने बताया कि इसलावती की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। यदि स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?