समाजवादी मजदूर सभा ने किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O मांगों को लेकर राज्यपाल नामित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को दिया

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी मजदूर सभा कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल नामित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को देकर बुलंद की आवाज । प्रदेश सचिव मुकेश सिंह व जिला अध्यक्ष छेदीलाल राजभर ने बताया कि
उत्तर प्रदेश सरकार की तानाशाह रवैया के चलते प्रदेश के किसान मजदूर तथा नौजवान भूखमरी के कगार पर पहुँच गये है। जहाँ प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से इस प्रदेश का किसान, मजदूर, रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों में पलायन को मजबूर है, वहीं पढ़ा-लिखा नौजवान रोजगार ना मिलने पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो रहा है। प्रदेश का दुर्भाग्य है कि, जहाँ इस प्रदेश के लगभग 5 हजार प्राथमिक विद्यालय बंद करना व मन्दिरों व धार्मिक मेलों पर सरकारी बजट को बढ़ाना सरकार की अदूरदर्शिता स्पष्ट होती है। दूसरी तरफ पुलिस की निरंकुशता ने प्रदेश के थानों में हो रही बन्दियों की मौत के आकड़ों ने आजादी के बाद के सारे रिकार्ड तोड़ दिए है।
समाजवादी मजदूर सभा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता अपने पांच सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित कर रहे है।इस मौके पर भुवनेश्वर ,दीपक, सोनू, सरदार परमवीर सिंह, समीर श्री राम दिनेश आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?