पूर्व ब्लॉक प्रमुख की स्मृति में पौधरोपण, “पेड़ हैं तो प्राण हैं” अभियान से जुड़ी नई पीढ़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में “पेड़ हैं तो प्राण हैं” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई जा रही है।इस अभियान के संयोजक व भावी विधानसभा प्रत्यासी संदीप मिश्रा ने जानकारी दी कि इस मुहिम की शुरुआत विधानसभा के बूथ संख्या से की गई है और लक्ष्य है कि पूरे 401 विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर पौधरोपण कर लोगों को जागरूक किया जाए।

सोमवार को इस क्रम में चतरा क्षेत्र के ग्राम नाई भलुईराजा एवं सेमर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय लालता सिंह की स्मृति में पौधे लगाए गए। स्थानीय युवाओं ने न सिर्फ पौधे लगाए, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।

संयोजक संदीप मिश्रा ने बताया कि यह मुहिम अब गांव-गांव पहुंच रही है। प्रत्येक गांव में युवाओं के सहयोग से पौधे लगाए जा रहे हैं और प्रत्येक परिवार से आग्रह किया जा रहा है कि वे अपने बच्चों के नाम पर एक पौधा लगाएं और उसका संरक्षण स्वयं करें। यह प्रयास न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा, बल्कि भावी पीढ़ी को भी प्रकृति से जोड़ने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम में आकाश चौहान, सत्रुधन बिंद, आशुतोष सिंह राजपूत, अरविन्द मोदनवाल, रोहित सिंह, विकास मौर्य, विजय चौहान, आकाश जायसवाल, धीरज कनौजिया, विवेक जाटव सहित सैकड़ों ग्रामवासी व युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस अवसर पर लोगों ने पेड़ों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसे एक जनांदोलन का रूप देने का आह्वान किया।

“पेड़ हैं तो प्राण हैं” सिर्फ नारा नहीं, बल्कि यह एक संकल्प बन चुका है, जिसे सदर विधानसभा के लोग मिलकर सफल बना रहे हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?