बाइक से आमने-सामने टक्कर में एक की मौत एक घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी – चौना संपर्क मार्ग पर कस्तूरबा स्कूल के पास हुई घटना

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के बभनी – चौना संपर्क मार्ग पर कस्तूरबा स्कूल के पास सोमवार को दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार श्याम 27 पुत्र रामदेव गोंड निवासी खैराडीह बरवें अपने घर से बभनी लैंपस पर खाद लेने आया था। श्याम लैंपस से अपने घर वापस लौट रहा था। वहीं श्रीराम 19 पुत्र नीरज कुमार निवासी झारोकला अपने घर से बभनी आ रहा था। दोनों की कस्तूरबा स्कूल के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक से दूर जा गिरे। आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और एम्बुलेंस और बभनी पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस से दोनों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान श्याम की मौत हो गई। जबकि श्री राम का उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?