अमित मिश्रा
गुरमा (सोनभद्र) । शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक घटना में एक सात वर्षीय बालिका की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मारकुडी के कुशहियाँ टोले में सुबह करीब सात बजे घटित हुई।
मृतका कु. रजंवती, जो महेंद्र गोंड की पुत्री थी, सुबह स्नान करने गई थी। इसी दौरान कुएं के पास पैर फिसलने से वह अंदर गिर गई। घटना को देखते ही परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने उसे कुएं से निकालकर तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में पंचनामा तैयार करने की कार्रवाई चल रही है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।







