चौना गांव के जायसवाल बस्ती में खराब ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । ब्लाक क्षेत्र के चौना गांव के जयसवाल बस्ती में लगभग एक माह से 10 केबीए की ट्रांसफार्मर खराब होकर बंद है जिसे लेकर बस्ती के ग्रामीणों ने शनिवार को गुस्सा फूटा और ट्रांसफार्मर के पास पहुंचकर प्रर्दशन कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग सौ के आबादी वाले बस्ती में एक माह से ट्रांसफार्मर खराब हो गई है। कई बार शिकायत किया गया फिर भी नहीं बना। जिससे बस्ती के ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं।इस संबंध में अधिशासी अभियंता महेश कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी हमे मिला है। दो तीन दिन में ट्रांसफार्मर बनवा कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में कुंजबिहारी अजय राजकुमार शुभम जयसवाल पिन्टू गुप्ता विशाल जयसवाल देवकुमार राजेश संजय जयसवाल आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए कार्यवाई की मांग की हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?