बारिश से गिरा कच्चा मकान, तीन लोगों की जान बची

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । जिले के कोन ब्लॉक के नरहटी गांव में रात भर हुई भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। घटना में मकान में सो रहे तीन लोगों – माया देवी, देवांश कुमार और ज्योति कुमारी – की जान बाल-बाल बच गई। मकान मालिक आनंद कुमार ने बताया कि वे गरीबी के कारण कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे और अब पूरी तरह बेघर हो गए हैं।

माया देवी ने बताया कि रात में बारिश के दौरान अचानक दीवार गिरने की आवाज सुनकर वे तीनों चारपाई से उठकर भागने में सफल रहे। कुछ ही पलों में पूरा मकान धराशायी हो गया। आनंद कुमार ने जिला प्रशासन से तत्काल सहायता की गुहार लगाई है।

स्थानीय प्रशासन ने मामले की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार को राहत सामग्री और अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। तहसीलदार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?