नौगढ़ दुर्गा माता पंडाल में लिप्टस के सूखे और झुके पेड़ों से खतरे की आशंका,लोगों में भय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ कस्बे स्थित दुर्गा माता पंडाल में लगे लिप्टस के पेड़ अब लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां कई  लिप्टस के पेड़ पूरी तरह सूख चुके हैं, वहीं कुछ पेड़ों की डालियाँ टूटकर लटक रही हैं, जो आसपास बने घरों की छतों के ऊपर झुकी हुई हैं।

इससे लोगों के बीच लगातार भय का माहौल बना हुआ है, खासकर बारिश और आंधी-तूफान के समय। स्थानीय निवासियों को चिंता है कि कभी भी ये झुके हुए पेड़ गिर सकते हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है और जान-माल का गंभीर नुकसान हो सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इन पेड़ों की कटाई या सुरक्षित तरीके से हटाने की कार्रवाई की जाए, जिससे संभावित खतरे को टाला जा सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?