नौगढ़ में ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) में शनिवार को वन महोत्सव के चौथे दिन हरितमा पौधशाला (जयमोहनी रेंज) में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का नाम ‘मां के नाम एक पेड़’ रखा गया है, जिसमें अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाए।

अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ने अमरूद का पौधा लगाते हुए कहा कि पौधा लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल भी जरूरी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष ने आंवला, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह ने सागौन, पंचायत बाघी की प्रधान नीलम ओहरी ने कचनार का पौधा रोपित किया।

पौधों को संरक्षित करने का संकल्प

सभी ने पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया और कहा कि पौधरोपण केवल औपचारिकता नहीं होनी चाहिए, इसके लिए जनसहयोग जरूरी है। वन क्षेत्राधिकारी मकसूद हुसैन की देखरेख में हुए इस कार्यक्रम में आम, अमरूद, कटहल, नीम, बरगद, पीपल, नींबू, कचनार और सागौन जैसे फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

इस मौके पर वन दरोगा वीरेंद्र पांडे, वनरक्षक मनीष सिंह, प्रेम सिंह, महेंद्र चौहान, चंद्रशेखर, धर्मवीर, भोला, प्रमोद सहित कई अन्य लोग और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?