घर मे सो रही नाबालिग बालिका से किया छेड़खानी, विरोध करने पर नाना को पीटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

निवस्त्र करके जंगल मे ले जाने का नाना ने किया विरोध तो कर दी पिटाई

पीड़ित नाबालिग बालिका की माँ ने पुलिस अधीक्षक से मांगा न्याय

जिला अस्पताल में चल रहा है नाना और पीड़ित नाबालिग बालिका का इलाज

पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में अपराधियों के हौसले बुलन्द है जिसका अंदाजा आप ऐसे लगा सकते है कि घर मे सो रही नाबालिग बालिका को दो युवक छेड़खानी करते है और निवस्त्र करके जंगल की तरफ़ ले जाते है,इसका विरोध करने पर उसके नाना को मारपीट करके घायल कर देते है। पीड़ित नाबालिग बालिका की मां ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाकर न्याय की गुहार लाया है।

चोपन थाना क्षेत्र के एक टोले की अनुसूचित जनजाति की एक महिला ने अपनी किशोरी बेटी को निर्वस्त्र कर जंगल की तरफ ले जाकर आबरू लूटने की कोशिश किए जाने का दो नामदज युवकों पर आरोप लगाया, किशोरी के रोने चिल्लाने पर बचाने पहुंचे नाना को आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया । महिला ने एसपी से गुहार लगा कर कार्यवाही की मांग किया गया , एसपी के आदेश पर चोपन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने 27 जून को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दे कर अवगत कराया की प्रार्थिनी विधवा गरीब महिला है। प्रार्थिनी अपने पांच बच्चों के जीविकोपार्जन हेतु मजदूरी करने वाराणसी शहर चली गयी थी। सभी बच्चे अपने बूढे नाना के साथ घर पर रहते है ।

घटना 26 जून की रात करीब 10 बजे रकी है। विकास पुत्र रामकिशुन, सुखराज पुत्र लंगर निवासीगण कोटा टोला चुनियरा प्रार्थिनी के घर आये और उसके नाबालिग बेटी उम्र लगभग 11 वर्ष के साथ अश्लील छेड़छाड़ करते हुए निर्वस्त्र कर दिये तथा बलात्कार करने हेतु घर से बाहर जंगल के तरफ ले जाने लगे। जब प्रार्थिनी की नाबालिग बेटी रोने-चिल्लाने लगी तो बेटी के नाना रामबरन जग गये और अपनी टार्च जलाए तो देखा कि बच्ची को दोनों अभियुक्तगण पकडकर जबरजस्ती जंगल की तरफ ले जा रहे थे। बच्ची को बचाने के इरादे से बच्ची के नाना द्वारा बच्ची को पकड़ लिए और अभियुक्तगण से बोले कि तुम लोग हमारे बच्ची को छोड़ दो और चले जाओं इतना सुनते ही विपक्षीगण आग बबूला हो गये और बच्ची के नाना के ऊपर जानलेवा हमला कर दिये जिससे बच्ची के नाना का हाथ लाठी डण्डे से मारकर तोड़ दिये तथा सर पर भी लाठी से प्रहार कर सर को फोड़ दिये जिससे बच्ची के नाना वहीं जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे। शोर-गुल सुनकर पास-पड़ोस के लोगों को आता देख सभी विपक्षीगण/अभियुक्तगण गाली गलौज देते हुए भाग गये तथा गाँव घर के मदद से बच्ची के नाना को सरकारी हास्पिटल चोपन एम्बुलेन्स की मदद से लाया गया जिसे गम्भीर स्थिति को देखते हुए सरकारी अस्पताल लोढी रेफर कर दिया गया जहां उनका दवा इलाज चल रहा है।
पीड़ित महिला ने मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई जिस पर पुलिस अधीक्षक ने चोपन पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया ।

इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है,जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?