निर्माणाधीन वन स्टाप सेन्टर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राजकीय मेडिकल कालेज परिसर में बन रहे महिला कल्याण विभाग के वन स्टाप सेन्टर निर्माणाधीन का जिलाधिकारी बीएन सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के द्वारा कराया जा रहा कार्य के स्थिति का जायजा लिया। 

इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा भवन के निर्धारित डिजाइन का अवलोकन करते हुए निर्माणाधीन भवन का विस्तृत निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण में गुणवत्ता पूर्ण अवशेष कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा की भवन निर्माण कार्य में बेहतर गुणवत्ता वाली सामग्री प्रयोग करना सुनिश्चित किया जाये, जिससे भविष्य में भवन की मजबूती बनी रहें।


इस निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा व अन्य कार्मिकगण उपस्थित रहें।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?