रोजगार मेला में चयनित छात्रो को बस से गुजरात की गया रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरि

सुजीकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड गुजरात कम्पनी ने 55 छात्रो का किया था चयन

दुद्धी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी द्वारा जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर आज रोजगार मेला आयोजित कर जिले से 55 छात्रो का सुजीकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड गुजरात कम्पनी के द्वारा चयन किया गया है। जनपद सोनभद्र में 20 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी में रोजगार मेला का आयोजन निजी कम्पनी के द्वारा कराया गया।

रोजगार मेंले में 278 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमे से कम्पनी द्वारा 60 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। चयनित छात्रों को वेतन सीटीसी-24550 प्रतिमाह दिया जायेगा। आज 55 छात्रों को राजकीय आईटीआई दुद्धी पर कम्पनी द्वारा बस सुविधा उपलब्ध कराते हुये समस्त चयनित छात्रों को गंतव्य स्थल गुजरात के लिये रवाना किया गया।

इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल, विनोद कुमार यादव, आईटीआई कालेज के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?