सदर कोतवाली क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाए, पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठे सवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सदर कोतवाली क्षेत्र में हो रही चोरियो से आम जनमानस भयभीत

बीते 15 दिनों में लगभग आधे दर्जन घरों में लाखों की हुई चोरियां

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला मुख्यालय के सदर कोतवाली क्षेत्र में बीते 15 दिनों के अन्दर लगभग आधे दर्जन घरों व सरकारी भवन में लाखों की चोरीयों से आम जनमानस भयभीत हो गया है,जिससे कोतवाली व कस्बा चौकी पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठने लगा है।


शुक्रवार की बीती रात सदर कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा स्थित पीड़ित रमाकांत शुक्ला के मकान में बाउंड्री फांद कर कमरे का दरवाजा तोड़ते हुए हजारो रुपये का सामान पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया। इसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाया है।

बताते चले कि 25 जून को कस्बा चौकी क्षेत्र के पसियाना मोहाल अम्बेडकर नगर में पीड़ित कृष्ण सेठ के घर पर अलमारी से लाखों के जेवरात हुए चोरी मामले में पीड़ित द्वारा एप्लीकेशन देकर गुहार लगाई गई। वहीं कस्बा चौकी पुलिस द्वारा एक नाबालिक युवक को पड़कर दो दिनों से पूछताछ कर रही है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नही किया।

वही गिरफ्तार युवक के पिता लालता प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उसे दिन रात में सत्संग का कार्यक्रम हो रहा था, उस दौरान पांच अन्य लड़के व एक लड़की भी मौजूद थे। पुलिस द्वारा केवल मेरे बेटे को उठाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।इस मामले में शुक्रवार को भी पीड़ित द्वारा एडिशनल एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

तीसरी घटना 23 जून को सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनौली में पंचायत भवन का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा लाखों का सामान चोरी कर ले गए जिस मामले में ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सरकारी सामान चोरी होने से अवगत कराया था।

चौथी घटना 16 जून सदर कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां चौबे गांव के पीड़ित अनुज चौबे व पड़ोसी धर्मेंद्र चौबे ने बताया कि घर के बाहर रखे हजारों रुपए के जनरेटर का अल्टरनेटर चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया, इस मामले में पीड़ित द्वारा भी एप्लीकेशन देकर अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।

पांचवीं घटना कोतवाली क्षेत्र कस्बा चौकी के चंद दूरी पर आरएसएस संघ कार्यालय का ताला तोड़कर 40 से 45 हजार रुपए की नगदी व अन्य सामान की हुई चोरी सहित दो तीन और छोटी चोरी की घटना कस्बा क्षेत्र में हुआ लेकिन पुलिस किसी का भी खुलासा नही कर सकी है।

गौरतलब है चोरियों के बाद भी पुलिस के ठोस कदम नही उठाए जाने पर आम जनमानस में कई सवाल चट्टी चौराहों पर उठ रहे है। इसके साथ ही  पुलिस की रात्रि अगस्त अथवा बेवजह आम जनमानस को प्रताड़ित करने जैसे मामले सामने आ रहे है।

वही हौसला बुलंद चोरों द्वारा आए दिन चोरी की घटना को अंजाम देते हुए पुलिस को दी जा रही चुनौती। 

इस मामले में थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि कुछ मामले संज्ञान में है जिस पर कार्य किया जा रहे हैं अन्य मामले संज्ञान में नहीं उसकी जांच पर उस पर भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर जल्द ही खुलासा कराया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?