चकरघट्टा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, बरामद हुआ तमंचा और कारतूस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़/चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकरघट्टा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ आशुतोष के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चकरघट्टा के नेतृत्व में उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार मय हमराह टीम द्वारा मुखबिर से सूचना मिलने पर जनकपुर पुलिया के पास से शातिर अभियुक्त दलजीत उर्फ हसनू पुत्र अर्जुन निवासी औराही (उम्र 40 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही अभियुक्त को हिरासत में लेते हुए थाना चकरघट्टा पर मु0अ0सं0 31/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त दलजीत पर विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी, व झूठी सूचना देने जैसे मामले शामिल हैं। ये मुकदमे चकरघट्टा, करमा सोनभद्र और राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में पंजीकृत हैं।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में
उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार (प्रभारी मझगांवा चौकी),उ0नि0 असफाक हुसैन,हे0का0 कमलेश पाण्डेय,का0 अभिषेक पाल,का0 हरेन्द्र यादव

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?