अवैध बालू लदे टैक्टर को पुलिस ने पकड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र विंढमगंज में कनहर और मालिया नदी से अवैध बालू खनन व परिवहन पर रोक के तमाम सरकारी प्रयासों के बावजूद माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला शनिवार सुबह का है, जब थाना प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल ने अपने हमराहियों संग कार्यवाही करते हुए शनिचर बाजार तिराहे पर अवैध रूप से बालू लादकर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। ट्रैक्टर को एमबी एक्ट के तहत सीज कर चालान किया गया और खनन विभाग को इसकी सूचना दी गई।

अंधेरे का लाभ उठाकर सक्रिय रहते हैं माफिया
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कनहर और मालिया नदी से रात के अंधेरे से लेकर सुबह तक दर्जनों ट्रैक्टरों के जरिए अवैध बालू निकासी का सिलसिला जारी रहता है। इससे न केवल सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि सरकारी आदेशों की धज्जियां भी उड़ाई जा रही हैं।

प्रशासन की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप
थाना प्रभारी की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पकड़ा गया ट्रैक्टर पतरिहा ग्राम पंचायत निवासी एक व्यक्ति का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए खनन अधिकारियों को अवगत करा दिया है।

सरकार के सख्त निर्देश भी बेअसर
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार और जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी सूरत में अवैध खनन और बालू का अवैध परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। इसके बावजूद खनन माफिया प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर अपने मुनाफे का खेल खेलने में जुटे हैं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि खनन विभाग इस पर क्या कार्रवाई करता है या मामला महज औपचारिकता बनकर रह जाएगा।

Leave a Comment

1350
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?