रालोद के व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए गए सचिन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल सोनभद्र के व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए गए सचिन गुप्ता। राष्ट्रीय लोक दल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की। इसी क्रम में ।राबर्ट्सगंज के प्रतिष्ठित व्यवसायी सचिन गुप्ता को जनपद सोनभद्र का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सचिन गुप्ता के मनोनयन पर कार्यकताओं ने उनको बधाई दी। श्री गुप्ता ने व्यापारियों के हितों को वरीयता देने की बात कही साथ ही जनपद व्यापारिक समुदाय में चौधरी चरण सिंह जी की वैचारिकी का प्रसार कर बड़ी संख्या में इस वर्ग को पार्टी से जोड़ने को अपनी प्राथमिकता बताया। युवा लोकदल के प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी ने शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया वहीं प्रदेश सचिव युवा विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे ऊर्जावान लोगों से पार्टी मजबूत होती है। सुरज चौवे , आशु केजरीवाल , दिपक , विरेन्द्र कुमार मिश्रा , कल्लू बाबा , अनुप केशरी , जुल्ला , जित्तेद कुमार , जित्तु व अन्य लोगों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई दी ।

Leave a Comment

1350
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?