शादी के दसवें दिन मायके से दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार,दूल्हा दुल्हन को रखने से किया इन्कार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

प्रेमी के साथ प्रेमिका को दस दिन बाद पुलिस ने पकड़ा

दोनो पक्ष आपस मे सुलह समझौता करने में जुटे

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। डिजिटल युग का असर अब वैवाहिक जीवन पर भी पड़ने लगा है ,जिससे कि समाज का तानाबाना बिखरता नजर आ रहा है। जिसके कारण आजकल असमाजिक रिश्ते को हवा चल पड़ी है। ऐसा ही एक मामला जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र में आया जहाँ ससुराल से पहली विदाई के बाद मायके लौटी दुल्हन हाथ की मेंहदी छुटी नहीं की प्रेमी संग फरार हो गयी। वही परिजनों की तहरीर पर दस दिन बाद फरार दुल्हन और उसके प्रेमी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।


घोरावल थाना क्षेत्र के महाव गांव निवासी रामअधार अपने पुत्र प्रदीप की शादी मड़िहान थाना क्षेत्र के गुरुदेव नगर निवासी छोटेलाल की पुत्री राखी से 22 मई को बारात लेकर राम अधार आया था। हिन्दू रीति रिवाज से लड़की के पिता ने धूमधाम से शादी विवाह का रस्म पूरा किया और 23 मई को पिता ने पुत्री को दुल्हन के रूप में विदा किया। वह ससुराल चली गई शादी के पांच दिन बाद रीति रिवाज के अनुसार लड़की पक्ष के लोग चौथी लेकर पुत्री के ससुराल पहुंचे। ससुराल से हसी खुशी से विदा कराकर पुत्री को पिता व भाई घर वापस ले आये सब कुछ अच्छा चल रहा था। चार जून को फिर ससुराल के लोग बहु की विदाई कराने आने वाले थे लेकिन लड़की के पिता ने विदाई करने से इनकार करते हुए एक सप्ताह बाद विदाई करने की बात कही।

चार जून की रात मायके से ही दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गयी लड़की के पिता ने पांच जून को मड़िहान थाना में तहरीर देकर पुत्री को भगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी थी। रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर दस दिन बाद पुलिस प्रेमी प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी दोनो पक्षों द्वारा आपस में मान मनौवल चलता रहा लेकिन ससुरालियों ने ले जाने से इनकार कर दिया।

इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने कहा कि पूछताछ की जा रही लड़की पक्ष के लोगों द्वारा अभी तहरीर नहीं दिया गया तहरीर मिलने पर कार्रवाई किया जाएगा

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?