सोनिया और राहुल गांधी को झूठे मुकदमो में फंसा विपक्ष की आवाज दबा रही सरकार: करम चन्द्र बिन्द

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

संविधान सिर्फ किताब नही, ये हमारी आवाज, हमारी पहचान है: रामराज सिंह गोंड

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर विधानसभा क्षेत्र के  गुरौटी ग्राम पंचायत मे संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे यूपी कांग्रेस के पूर्व सचिव करम चदं बिन्द मौजूद रहे।


वही संविधान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए करम चंद बिन्द ने कहा की जब से प्रदेश और देश मे बीजेपी की सरकार बनी है संविधान खतरे मे है। सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर सरकार आमजन की आवाज को कुचल रही है’, सरकार मे बैठे अधिकारी बेलगाम हो गए है, दलितों पिछड़ों पर फर्जी मुक़दमा दर्ज किया जा रहा है।


जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि बीजेपी सरकार विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सोनिया गाँधी पर ईडी, सीबीआई और तमाम झूठे मुकदमों मे फंसाकर उनकी आवाज दबाना चाह रही है, लेकिन राहुल गाँधी डरने वाले नहीं है,राहुल गाँधी आम जनता के समस्याओं को लेकर बीजेपी से सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहते है।


पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा ने कहा की महंगाई बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी सरकार मौन है। आज पूरा प्रदेश महंगाई से कराह रही है।


महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा की बीजेपी सरकार मे महिलाएं सुरक्षित नहीं है, महिलाओं पर अपराध लगातार बढ़ रहे है, बीजेपी सरकार मे महिलाओ पर अपराध रोकने मे फेल साबित हुई है।इसे बचाया नहीं तो ना लोकतंत्र बचेगा, ना हक, ना इंसाफ इसलिए संविधान बचाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर संघर्ष करे।


सम्मेलन मे प्रेम नाथ चौबे,पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पांडे , राजीव त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष फरीद , राजबाली पांडे, दयाशंकर देव पांडे, ने भी सभा को संबोधित कर बीजेपी की नाकामियों को उजागर किया।


इस मौके पर अमरेश देव पांडे, अंशु गुप्ता, सूरज वर्मा, लल्लू राम पांडे, अवनीश सिंह, घनश्याम देव पांडे, रामेश्वरम यादव, अनिल सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, रमाकांत पांडे, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?