चाय-पान की दुकान से हजारों रुपये की चोरी,पुलिस गस्त पर उठा सवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के डाला लाल बत्ती चौराहा स्थित एक दुकान का टीन शेड तोड़कर नगद सहित हजारों रुपए के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया, दुकान में चोरी की घटना से परेशान दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अघोर सेवा सदन डाला बाड़ी निवासी दुकानदार विनोद कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद ने डाला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि डाला चौकी क्षेत्र के ओबरा मोड़ लाल बत्ती चौराहा के पास मेरी दुकान है। जिसे प्रतिदिन की भांति बीते शनिवार की रात लगभग 9 बजे दुकान बन्द करके घर चले गया और दूसरे दिन रविवार की सुबह लगभग 6 बजे दुकान पर पहुंचा तो दुकान का टीन शेड तोड़कर चोर दूकान में रखे समान गुटखा, पान मसाला, सिगरेट ,सर्फ साबुन,तेल इत्यादि जनरल परचून का सामान व नगद रखें फुटकर लगभग 1000 रुपए कुल मिलाकर लगभग10000 रुपए कीमत का सामान चोरों ने चुरा लिया। चोरी की घटना से परेशान पीड़ित दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?