प्रधानमंत्री ने सत्ता को साधन नही सेवा,समर्पण व सुशासन की साधना में परिवर्तित किया:ओंकार केशरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सोनभद्र नगर मण्डल ने विकसित भारत संकल्प सभा एक होटल के सभागार में सम्पन्न हुयी।कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार केशरी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्जवल कर किया गया। वही सभा की अध्यक्षता भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव व संचालन अनुपम त्रिपाठी ने किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओंकार केशरी ने कहा कि 2014 के बाद भारत केवल सरकार नही दिशा और दृष्टि के साथ बदला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय राजनीति को केवल सत्ता के साधन से निकालकर सेवा सुशासन और समर्पण की साधना मे परिवर्तित किया है। यह अमृतकाल केवल आर्थिक प्रगति का युग नही बल्कि भारत के आत्मबोध और वैश्विक दायित्व का दौर है।

उन्होने कहा कि 2014 के पूर्व का भारत आतंकवाद, भ्रष्टाचार, नक्सलवाद, और कमजोर नीतियों का शिकार था। लेकिन आज का भारत आत्मविश्वास से भरा, सुरक्षित तकनीकि रुप से मजबूत और आत्मनिर्भर बन चुका है। रक्षा उत्पादक राष्ट्र के रुप मे उभर रहा भारत, रक्षा एवं सुरक्षा सीमाओं से परे आत्मविश्वास गलवान के बाद चीन से कोई संघर्ष नही हुआ।


वक्ताओं की कड़ी में उदय नाथ मौर्या, महेश्वर चन्द्रवंशी ने सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार पूर्वक अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने आये हुए अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए सभा की समापन किया।


इस मौके पर काशी से पधारे संत पंचम महाराज, प्रकाश केशरी, बलराम सोनी, प्रवीण सिंह, रितु अग्रहरी, धिरेन्द्र पाण्डेय, संतोष भारती, अजय श्रीवास्तव, राहुल शर्मा, धर्मवीर त्यागी, अभिषेक गुप्ता, आनन्द जायसवाल, रीता गुप्ता, राकेश सोनी, आलोक रावत, अनुपम चौबे, आशीष पाठक, दुर्गेश केडिया, सरोज केशरी, भईयालाल सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?