डीबीए वेलफेयर ट्रस्ट का प्रारूप की तैयारी अंतिम दौर में, जुलाई में होगा लागू : जगजीवन सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र का अजीवन सदस्यता एवम् अन्य विषयों पर बैठक संपन्न

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट की डीबीए सभागार में अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसका संचालन ट्रस्ट के सचिव पवन कुमार सिंह एड ने किया। बैठक में वकालतनामा,कूपन, सदस्यता फार्म पर गहन विचार विमर्श किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि न्यास मुख्य रूप से न्यास के सदस्यों की मृत्यु तथा दुर्घटना होने पर उनके आश्रितों को आर्थिक मदद करना है तथा सदस्यों का स्वास्थ्य बीमा जीवन बीमा व पेंशन योजना की भी रूपरेखा इस ट्रस्ट में की गई है।

महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एड बताया कि अधिवक्ताओ के कल्याण के लिए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट का सभी प्रारूप तैयार कर अंतिम रूप दिया जा रहा है और प्रयास है की जुलाई तक ट्रस्ट के सारे कार्य को लागू किया जाए।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार यादव व राजेश कुमार मौर्य, रमेशचंद्र सिंह, वी पी सिंह, सुरेश कुशवाहा,कामता प्रसाद यादव, वीरेन्द्र कुमार राव, सरिता भास्कर, चर्तुभुज शर्मा, दसरथ यादव, अविनाश यादव रवींद्र पटेल, विनीता, सरस्वती देवी, मो याकूब, अवदेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?