रंगारंग कार्यक्रम के साथ समर कैंप 2025 का समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O- पी एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज

कोन (सोनभद्र) । समर कैंप के आखिरी दिन समापन समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के वंदना से हुई जिसके पश्चात विद्यालय के कक्षा 7 की विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गान गया गया। एसएमडीसी और पीटीए के अध्यक्ष और सदस्यों का स्वागत बैज लगा कर विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर श्री लाल मोहम्मद और पीटीए शिक्षक श्री दुर्गेश जायसवाल जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बालकों द्वारा “ फिर भी दिल है हिंदुस्तानी “ गाने पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया ।

जबकि कक्षा 8 की बच्चियों द्वारा समूह नृत्य को अभिभावकों द्वारा काफी सराहा गया। विद्यार्थियों द्वारा संपादित अखबार ‘ उड़ान’ के समर कैंप विशेषांक को भी काफी सराहना मिली।इस अवसर पर विद्यार्थियों को समर कैंप के संदर्भ में फीडबैक फॉर्म दिया गया जिस से वे अपने अनुभव साझा कर सकें।इस अवसर पर विद्यालय के पीटीए संघ के अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों को समर कैंप में प्रतिभाग हेतु प्रतिभागिता सर्टिफिकेट, नोटबुक और कलम दे कर सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ने इस समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों द्वारा किए गए नए प्रयोगों के विषय में बताया और इस समर कैंप को विद्यार्थियों के लिए स्वयं के व्यक्तित्व को निखारने का एक अवसर बताया। इस अवसर पर कार्यालय के समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को रिफ्रेशमेंट का वितरण किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?