नौगढ़ उप जिलाधिकारी आलोक कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदहा चरनपुर का औचक निरीक्षण किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) तहसील अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अमदहा चरनपुर में आज मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे उप जिलाधिकारी आलोक कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा व्यवस्था में कई खामियाँ सामने आईं।

निरीक्षण में पाया गया कि मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज एस०एम० एजाजुद्दीन हस्ताक्षर बनाकर गैरहाजिर थे। हालांकि ओपीडी रजिस्टर में 15 मरीजों के नाम दर्ज पाए गए। वहीं, पर्ची पंजीकरण व दवा वितरण कार्य में लगे फार्मासिस्ट अनिल सिंह भी अनुपस्थित मिले। पंजीकरण काउंटर और दवा वितरण केंद्र पर कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं था, जिससे आम जनता को परेशानी हो सकती है।

हालांकि, स्टाफ नर्स अलका सुमन, दिग्विजय यादव और लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार मौके पर मौजूद मिले और अपने-अपने कार्यों में सक्रिय पाए गए। निरीक्षण के समय अस्पताल में कोई भी मरीज मौजूद नहीं था।

दवा की उपलब्धता तो पाई गई, लेकिन चिकित्सालय में चल रहे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्न उठे हैं, जिसकी जांच आवश्यक बताई गई है। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक रही, और शौचालयों में स्वच्छता की कमी पाई गई।

इस निरीक्षण ने स्वास्थ्य केंद्र की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी और सीएमओ को सौंपी गई।

एसडीएम आलोक कुमार द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद, एक विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेज दी गई है। इस रिपोर्ट में स्वास्थ्य केंद्र में पाई गई अनियमितताओं का विवरण दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?