डूमरडीहा प्रधान के घर गहना समेत नगदी चोरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी


O- एक सप्ताह में दो बड़ी चोरी कर चोरों ने पुलिस को दी चुनौती

दुद्धी (सोनभद्र) । कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में वृहस्पतिवार की रात्रि ग्राम प्रधान के घर लाखों के गहना समेत नगद धनराशि चोरी हो गई। चोरी की घटना सुनते ही गाँव मे हड़कंप मच गया। पुलिस घटना स्थल पहुँच कर जांच शुरू कर दी। ग्राम प्रधान फूलपत्ती देवी पत्नी सुभास ने बताई की रात्रि में सभी लोग 11 बजे तक जगे हुए थे। यह चोरी की घटना 12 से 3 बजे के बीच हुई है। चोरों ने दो अलग अलग कमरो में घुस कर चोरी किया है। चोर घर के पीछे से बाउंड्रीवाल फांदकर घर के भीतर गैलरी के दाएं साइड कमरा में घुसे जहाँ एक बक्सा का ताला तोड़कर एक सोना चैन, पाजेब 2, पायल 2, अंगूठी 2, एक लॉकेट सोने का, 50 हजार रुपये(कपड़े में लपेटा हुआ) निकाल कर बायीं वाले कमरे में घुसे जिसमें एक अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे चांदी के गहने के अलावा अन्य सामान को लेकर भागने में सफल हो गये। जबकि प्रधान पति सुभास ने बताया कि भोर में करीब तीन बजे उठकर अपने घर के आस पास देखा लेकिन कोई सुराख उस समय तक नही लग पाया था। सुबह उठकर देखते ही महिला प्रधान के होश उड़ गए। चोरी की घटना से गांव के लोगों में भय का माहौल हो गया है। जबकि इस घटना के एक सप्ताह पूर्व में धनौरा गांव में इसी तरह की एक बड़ी चोरी की घटना हुई है। एक चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा नही कर पाई वहीँ दूसरी चोरी की घटना वह भी ग्राम प्रधान के घर होना। पुलिस प्रशासन के लिए बेहद शर्मनाक बात हो गई है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह में कहा कि चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। किसी भी कीमत पर चोर को बख्शा नही जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?