सन्तोष गुप्ता के आत्महत्या का आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के ओबरा थाना पुलिस द्वारा सन्तोष गुप्ता की आत्महत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष के बताया कि 28 मई को सन्तोष कुमार गुप्ता निवासी सेक्टर 10 भलुआ टोला द्वारा ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर लिया गया था। वही घटनास्थल पर मृतक की तलाशी लेने पर उसके जेब से एक सोसाइट नोट प्राप्त हुआ जिस पर मृतक द्वारा घटना का कारण अंकित किया गया था। सुसाइड नोट में सुनील प्रसाद गुप्ता पुत्र रामसकल गुप्ता निवासी सेक्टर 10 टाइप 02 कालोनी ओबरा से मकान खरीदने के लिए 1265000 रू दिया था। वह पैसा कर्ज लेकर सुनील प्रसाद गुप्ता को दिया था और पैसा वापस मांगने पर सुनील प्रसाद गुप्ता द्वारा 300000/- रूपये काफी प्रयास के बाद वापस दिया था शेष पैसे वापस नही कर रहा था। जिससे मृतक व्यक्ति काफी परेशान था और कर्ज में चल रहा था जिसकी वजह से वह आत्महत्या कर लिया।

उक्त सोसाइट नोट में मृतक संतोष कुमार गुप्ता द्वारा सुनील प्रसाद गुप्ता से पैसे न देने के कारण परेशान होकर आत्महत्या की बात अंकित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में मृतक के परिजनो द्वारा थाना ओबरा पर दिये गये लिखित तहरीर के आधार पर धारा 108 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था।


इस मामले में आरोपी सुनील प्रसाद गुप्ता को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।

इस आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामसिंह यादव व आरक्षी अरविन्द कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment

1444
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?