अरझट गांव में डोर टु डोर जांच के लिए टीम गठित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- ग्रामीणों में आक्रोश,मामला अरझट गांव का

बभनी (सोनभद्र) । रविवार को शासन से नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव जयशंकर दुबे ने अरझट गांव में हर घर नल योजना की हकीकत जानने के लिए चौपाल लगाया चौपाल में ग्रामीणों ने एक स्वर में पानी आपूर्ति न होने की बात एक स्वर में कहा इसके बाद विशेष सचिव ने दो दिनों में डोर टु डोर सर्वे का निर्देश दे दिया।और सम्बन्धितो पर कार्यवाही का भी निर्देश दिया।

सोमवार को विशेष सचिव के निर्देश पर पंचायत विभाग द्वारा सफाई कर्मियों की टीम बनाकर गांव का सर्वे शुरू किया गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत सतीश कुमार सिंह ने बताया कि 339 घरों में कनेक्शन की सूची जल निगम द्वारा प्राप्त कराया गया।जिसमें दो नाम डबल थे।सूची के आधार पर घर घर सर्वे के लिए 8 सफाई कर्मियों को लगाया गया है।एक टीम 44 घरों का सर्वे करेगी। सोमवार को ग्रामीणों ने विशेष सचिव से पानी न आने की शिकायत की थी जबकि कार्यदाई संस्था ने कागजों पर नियमित आपूर्ति की रिपोर्ट दिया था। लेकिन ग्रामीणों की शिकायत ने जमीनी हकीकत खोल कर रख दिया। शिकायत पर हर घर नल डोर टू डोर जांच का निर्देश विशेष सचिव ने दिया था।और दो दिनों में रिपोर्ट तलब किया है।

Leave a Comment

1443
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?