विशेष सचिव के जाते ही पीने का पानी हो गया नल बन्द

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । विशेष सचिव जयशंकर दुबे ने अरझट गांव में चौपाल लगाकर हर घर नल योजना की हकीकत को जानकारी ग्रामीणों से लिया। ग्रामीणों ने बताया था कि हुजुर आपके आगमन पर तीन दिनों से पानी आ रहा है साहब के जाते ही पानी बन्द हो गया मंगलवार को ग्रामीणों को पानी नहीं मिला।इसको लेकर तरह तरह की चर्चा गांव में। विशेष सचिव के नियमित पानी आपूर्ति के बाद भी पानी आपुर्ती नियमित नहीं हुआ।

ग्रामीण लक्ष्मी प्रसाद,कुंज बिहारी, छोटेलाल झम्मन प्रसाद,बालक सिंह, रामसुंदर ,रामल्लू,गिरजा जायसवाल,ने बताया कि रविवार को अधिकारी के आने की सूचना पर तीन दिनों से नियमित आपूर्ति किया जा रहा था। अधिकारियों ने नियमित पानी का वादा किया दीवार लेखन कर नियमित पानी का समय लिखवाया गया।

समितियों ने ग्रामीणों को जागरूक किया कि बताया गया कि पानी नहीं आया तो दीवार पर लिखे नम्बरों पर सूचना करें। लेकिन सोमवार की सुबह लोग पानी के लिए इंतजार करते रहे पानी नहीं आया। दीवार पर लिखे नम्बरों पर गांव के लक्ष्मी प्रसाद ने बात किया तो बताया गया कि पानी एक चार दिन बाद आयेगा।इस सम्बन्ध में जल निगम के अधिशासी अभियंता निर्माण एजेंसी के नोडल को फोन किया गया लेकिन घणटी बजती रही फोन नहीं उठा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?