पेड़ से टकराई बारातियो से भरी पिकअप, कई घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विण्ढमगंज(सोनभद्र/उत्तर)। नेशनल हाइवे रीवा-रांची मार्ग पर  विण्ढमगंज से 10किलोमीटर दूर झारखंड के गढवा जिले के भवनाथपुर श्रीबंशीधर नगर मुख्य पथ पर विद्युत सबस्टेशन के समीप शुक्रवार की रात बारातियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ के टकरा गया। इस दुर्घटना में पिकअप पर सवार आठ बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल नाबालिग यूपी के विंढमगंज थाना क्षेत्र के बैरखड़ निवासी प्रदीप कुमार 10 वर्ष, सत्यनारायण गोड़ 14 वर्ष, सुबेश कुमार पिता पिंटू भुइंया 10 वर्ष, मुकेश कुमार 11 वर्ष पिता जगमोहन गोड़, विकास कुमार 11 वर्ष पिता विनय कुमार, रामकुमार 13 वर्ष पिता भोला गोड़, पप्पू 11 वर्ष पिता जगमोहन गोड़, जयप्रकाश गोड़ 12 वर्ष पिता उप प्रधान गोड़ घायल हो गए।

उक्त सभी घायलों को अन्य बारातियों द्वारा इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में लाया गया, जहां चिकित्सक फैज अहमद द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल विकास कुमार, रामकुमार गोड़, पप्पू गोड़, जयप्रकाश गोड़ को बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार उक्त सभी पिकअप वैन पर सवार लोग यूपी के विंढमगंज थाना के बेयरखड़ गांव से खरौंधी थाना क्षेत्र के चौरिया गांव बारात जा रहे थे, तभी छः मईलवा स्थित विद्युत सबस्टेशन के समीप बारातियों से भरी पिकअप वैन तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बारातियों के अनुसार पिककप चालक नशे में धूत था।

Leave a Comment

1413
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?