बासी खाना खाने से 13 लोग हुए डायरिया के शिकार,एक युवक की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सीएमओ ने किया गांव का निरीक्षण,डीएम को सौपेंगे जांच रिपोर्ट

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चतरा के अंतर्गत ग्राम मन्ठहवा में कई लोग उल्टी दस्त से बीमार होने की न्यूज एक्सप्रेस भारत की खबर को प्रमुखता से लेते हुए जिलाधिकारी बीएन सिंह ने तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। इसके साथ ही सीएमओ को इस मामले की जॉच आख्या उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने मन्ठहवा गांव के गिरियाटोला में कई लोग उल्टी-दस्त से बीमार की खबर को संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल मौके पर पहुंचकर बीमार लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें एवं प्रकरण की जॉच आख्या भी उपलब्ध करायें।

उक्त मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी ने तत्काल मौके पर पहुंच कर बीमार लोगों को स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी ली और उन्हें समुचित इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी गयी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने उक्त प्रकरण में अवगत कराया कि रात्रि में निन्दला मौर्या, एएनएम, उप केन्द्र-सिल्थम ब्लाक-चतरा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चतरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० शुभम त्रिपाठी को सूचित किया गया कि गिरिया टोला, मन्ठहवा में कई लोग उल्टी दस्त से बीमार है।

इस सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मेडिकल टीम को उक्त ग्राम में भेजा गया तथा स्वयं उक्त ग्राम का निरीक्षण किया गया तथा ग्राम में कैम्प लगवाकर निरोधात्मक कार्यवाही की गयी। उक्त ग्राम में कुल उल्टी-दस्त से 13 व्यक्ति बीमार हुए थे, जिमसें 06 व्यक्ति कों एम्बुलेंस द्वारा भर्ती कराया गया तथा 01 व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

इस ग्राम के निवासी संतोष कुमार पासवान द्वारा बताया गया कि 20 मई को ग्राम में सामूहिक भोज किया गया था, जिसमें सभी सम्मिलित हुए थे, कुछ लोगो ने बासी भोजन किया था। जिसमे विनय पुत्र राम दुलारे की मृत्यु घर पर ही हुई थी, मृत्यु का स्पष्ट कारण प्राप्त नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?