निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग द्वारा 27 मई तक आंदोलन,विद्युत व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

हड़ताल से विद्युत व्यवस्था न हो प्रभावित , सम्बन्धितों के साथ जिलाधिकारी ने किया बैठक

21 मई से 27 मई तक चलेगा निजीकरण के विरोध में आंदोलन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली विभाग के निजीकरण किये जाने के विरोध में 21 मई से 27 मई तक बिजली विभाग के विभिन्न संगठनों के द्वारा आयोजित आंदोलन से विद्युत व्यवस्था के प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए जनपद में विद्युत व्यवस्था को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों , विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों और ठेकेदारों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कांन्ट्रैक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुरूप सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, इसके साथ ही ट्रांसफार्मर के मरम्मत का कार्य भी निर्धारित समय अवधि में सुनिश्चित किया जाये।

इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 से 27 मई तक विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सांकेतिक हड़ताड़ संभावित है, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कान्ट्रैक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि सांकेतिक हड़ताल के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय के अनुरूप सुनिश्चित करायी जाये और किसी प्रकार की विपरीत समस्या उत्पन्न न होने पाये, इसके लिए कांट्रैक्टर व अधिकारी सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें। 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सांकेतिक हड़ताल के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय समस्या उत्पन्न न होने पाये, इसके लिए सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें, सांकेतिक हड़ताल के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे कि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने पायें, समस्या उत्पन्न होने पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अधिशासी अभियन्ता विद्युत अशोक कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?