एक वर्ष बाद भी नहीं पूरा हो सका सिंचाई कूप, मजदूरों की मजदूरी भी बकाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, आसनडीह गांव का मामला

बभनी (सोनभद्र) । विकास खंड बभनी के ग्राम आसनडीह एक वर्ष से सिंचाई कूप अधूरा पड़ा है। इसमें काम करने वालों की मजदूरी बकाया है।मजदूरी न मिलने से परेशान मजदूरों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से मजदूरी दिलाने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के विकास खंड बभनी के ग्राम पंचायत आसनडीह के बस्ती में होतीलाल के घर के पास एक वर्ष पहले सिंचाई कूप का निर्माण कार्य शुरू किया गया।विभाग की देखरेख ठीक न होने के कारण ठेकेदार मजदूरों को मजदूरी भी नहीं दी और काम भी पूरा नहीं किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के सह पर ठेकेदार पैसा लेकर रफ्फूचक्कर हो गया।और आधा अधूरा काम छोड़ भाग गया।और कार्य करने वाले मजदूरों की मजदूरी भी नहीं दी। मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार का फोन लगाने पर उठाता ही नहीं है।एक वर्ष से मजदूरी न मिलने से परेशान मजदूर मोतीलाल , ताराचंद,होती लाल ,राम सिंह,राम चन्द्र ने कूप पर पहुंच कर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कूप निर्माण पूर्ण करने और मजदूरी दिलाने की मांग की है

इस सम्बन्ध में जी एमआई काशीनाथ यादव ने बताया कि यह हमारे कार्यकाल का नहीं फिर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?